Shayari | शायरी




1.

"बहुत नम्रता चाहिए रिश्ते निभाने के लिए"
 छल कपट से तो महाभारत रची जाती है 💯

2.
कभी आऊंगा तो जुल्फें भी संवारूंगा तेरी",,
सुना है बहुत जुए है तेरे सिर में 😜

3.
मांगे जो मुझसे कोई तेरे नाम का सदका
मैं खुद को फेंक दूँ., तेरे सर से वार कर 🥰

4. 
जाते हुए उसने सिर्फ इतना कहा मुझसे
ओ लड़के,अपनी ज़िंदगी जी लेना,
वैसे प्यार अच्छा करते हो 🥺

5.
हो सके तो हम से पहरेज किया कीजिए ,,
लत लग गई तो हमारे सिवा कहीं सुकून नहीं मिलेगा 💯

6. 
जब प्रेम परिपक्व हो जाता है, तब वह नहीं कहता कि - तुम मेरे हो।

मुस्कुराकर स्वीकार कर लेता है-तुम जहां भी हो, मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ है।।

7.
इस बार गुम नही हुआ हूं मैं ,
इस बार तुमने खो दिया मुझे 🥺

8.
तुम्हारा एकांत ही तुम्हें मनुष्य बनाता है ,,
भीड़ तुम्हे भेड़ बना देगी 💯

9.
तेरे तकिये ने शिकायत की है मुझसे,
कई रातों से तुम उधर मुँह करके सो रहे हो।

10.
लहजा दायरे में होना चाहिए, 
धरती पर अमीर हो सकते हैं अमर नहीं 💯

11.
मर्यादा के चक्कर में 
मन आधा रह जाता है 
बहुत कुछ कर नहीं पाते 
जो भी मन में आता है 
जी तो करता है कि 
सब कर जायें जो भी 
मन में आ जाता है 
फिर मन मर्यादा के 
चक्कर में मन मर जाता है 
मन मरे तो मरे
मर्यादा ना मर पाये
इस लिए हर बार 
यह मन मारा जाता है 
यह मन मारा जाता है !!

12.
मुलाक़ात पर तुम साथ कोई सहेली नहीं लाती
मेरा एक दोस्त इस बात से नाराज़ बहुत है 😜

13.
जो कहानियों में भी न था मंजूर मुझको,
उस किरदार को मुझे अब जीना पड़ रहा है 😢

14.
मैंने खुद को ही छला है माधव
मुझे मालुम था वो वफादार नहीं है 🥺

15.
किनारे पर तैरने वाली लाश को देखकर ये समझ आया
बोझ शरीर का नहीं,साँसों का था।

16.
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post